भाजपा नेता समाजसेवी गौरीकांत दीक्षित ने पहुंचकर पहलवानों की हौसला अफजाई
बाराबंकी रामनगर कल प्रारंभ हुए भव्य दंगल प्रतियोगिता का आज पूरे विधि-विधान एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफल समापन किया गया। इस दंगल कार्यक्रम ने क्षेत्र के कुश्ती प्रेमियों और ग्रामीण जनता के बीच विशेष उत्साह पैदा किया। दूर-दराज़ से आए पहलवानों ने अपनी ताकत, तकनीक और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया।
आज आयोजित फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक और दर्शकों से खचाखच भरा रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरीकांत दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति रही। दीक्षित ने पहलवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और पारंपरिक खेलों को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
फाइनल मुकाबले के पश्चात गौरीकांत दीक्षित के द्वारा
फर्स्ट विजेता पहलवान को 21,000
एवं
सेकंड विजेता पहलवान को 11,000
की नगद इनामी राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को ट्रॉफी प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई
दंगल समापन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, आयोजक मंडल, कुश्ती प्रेमी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित रही। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे एक यादगार और सफल कार्यक्रम बताया।
यह दंगल प्रतियोगिता न केवल खेल भावना को बढ़ावा देने वाला आयोजन रहा, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल और अनुशासन की ओर प्रेरित करने का सशक्त संदेश भी दे गई।
साथ ही वहां पर उपस्थित पुलिस प्रशासन व पत्रकार बंधुओ को अंग वस्त्र बैठकर सम्मानित भी किया किया गया
ब्यूरो चीफ रामान्द सागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed