फर्नीचर एवं फर्नीशिंग व्यापार मंडल का चुनाव संपन्न।

अजय गुप्ता अध्यक्ष, रमेश यादव महामंत्री, दिलीप गुप्ता कोषाध्यक्ष मनोनीत।

वाराणसी फर्नीचर एवं फर्नीशिंग व्यापार मंडल का चुनाव पटेल धर्मशाला प्रांगण में बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। अजय गुप्ता ,अध्यक्ष,रमेश
यादव , महामंत्री, दिलीप गुप्ता , कोषाध्यक्ष, प्रकाश सोनेजा ,प्रभारी
चुना गया ।कुल 82 प्रतिशत सदस्यों ने मतदान कर व्यापार मंडल में लोकतंत्र की मजबूती को बनाए रखा । चुनाव में कुल 14 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे थे ।चुनाव में बड़ी संख्या में जंगमबाडी ,मलदहिया,
सुन्दर पर, अंधरापुल , चेतईपुर , भोजूबीर से कुल 139 सदस्यों ने मतदान किया । चुनाव निष्पक्ष सम्पन्न कराने वालों में चुनाव अधिकारी राजेश अग्रवाल , डॉक्टर यादवेन्द्र सिंह ,अरुण रुस्तगी,नरेंद्र गर्ग , संरक्षक अजय जायसवाल , प्रमोद यादव शामिल रहे ।
सर्वाधिक अजय गुप्ता को 96% मत अकेले प्राप्त हुए विजई प्रत्याशियों रमेश यादव,94% प्राप्त किया विजई हुए संजय अरोड़ा , प्रकाश सोनेजा ,दिलीप गुप्ता , राजकुमार यादव ,अश्वनी जायसवाल, तनवीर सिद्दकी , राजकुमार , उपेन्द्र कुमार ,
का सदस्यों में माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी । अंत में अध्यक्ष अजय गुप्ता , महामंत्री रमेश यादव , कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता ,प्रभारी प्रकाश सोनेजा ने उपस्थित व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *