वर्ष में 100 दिन काम,बीस लाख की दुर्घटना बीमा दे ,बेरोजगार स्नातकों को सरकार–कृष्णा नन्द पाण्डेय।

वाराणसी.धरोहर संरक्षण सेवा संगठन के आयाम केसरिया भारत द्वारा स्नातक संवाद यात्रा के तीसरे पड़ाव का आयोजन चोलापुर ब्लॉक के कटारी में एक निजी विद्यालय में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वाराणसी खण्ड स्नातक विधान परिषद प्रत्यासी कृष्णा नन्द पाण्डेय ने कहा स्नातक संवाद यात्रा के माध्यम से हम केसरिया भारत के संकल्प को जन जन तक पहुँचाने व बेरोजगार स्नातकों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए सरकार द्वारा बेरोजगार स्नातकों के लिए वर्ष में १०० दिन की रोजगार गारण्टी योजना लागू कराना हमारा संकल्प है ,बेरोजगार स्नातकों की व उनके परिवार की सुरक्षा की दृष्टि से सरकार को कम से कम बीस लाख रुपए का दुर्घटना बीमा करवाना चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना के बाद उनके परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके,प्राथमिक, माध्यमिक शिक्षकों से केवल पठन पाठन का ही कार्य कराया जाए, जन गड़ना से मत गड़ना तक व अन्य कार्य बेरोजगार स्नातकों से करवाना चाहिए,यह एक बड़ी समस्या है जिस पर सरकार को गंभीरता से विचार करना होगा,सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए धरोहर संरक्षण, केसरिया भारत के कार्यकर्ता विगत कई वर्षों से सड़क पर आवाज उठा रहे हैं,ये आवाज जब सदन में उठेगी तभी इस समस्या का समाधान होगा,केसरिया भारत बेरोजगार स्नातकों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है,सरकार इस विषय पर जब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है तब तक हमारा संघर्ष स्नातक संवाद यात्रा के माध्यम से निरन्तर चलता रहेगा।वक्ताओं ने केसरिया भारत के प्रदेश अध्यक्ष गौरिश सिंह ने कहा महंगी शिक्षा से कभी अभिभावक तो कभी छात्र आत्महत्या के लिए बिवस हो रहा है,पूरे देश में जिसका निदान केवल एक बोर्ड, एक फीस,एक पाठ्यक्रम के द्वारा ही किया जा सकता है,प्राथमिक,माध्यमिक शिक्षकों से केवल पठन पाठन का ही कार्य कराया जाए, जन गड़ना से मत गड़ना तक व अन्य कार्य बेरोजगार स्नातकों से कराया जाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय पाठक ने किया,संचालन गौरव मिश्र ने किया, समापन श्री हनुमान चालीसा पाठ से हुआ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से,शुभम पाण्डेय,अजय मिश्र,आदेश चौबे,मुन्ना चौबे,अमन त्रिपाठी, सोनू गुप्ता ,माधव कृष्ण मालवीय,बब्बू शुक्ला,सुनील प्रजापति,सहित गणमान्य युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed