रोटी बैंक वाराणसी (AIRBT) के संयुक्त तत्वावधान में कंबल वितरण अभियान।

मिर्ज़ापुर जनपद के चुनार क्षेत्र अंतर्गत जमुई के पास स्थित बरैवा एवं भवहटा के पहाड़ी इलाकों में ईंट-भट्ठों पर कार्य करने वाले अत्यंत निर्धन परिवारों के बीच रोटी बैंक वाराणसी (AIRBT) के संयुक्त तत्वावधान में कंबल वितरण अभियान आयोजित किया गया। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड एवं गलन शहरों की अपेक्षा कहीं अधिक होती है। ऐसी भीषण ठंड में इन श्रमिक परिवारों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से लगभग 150 जरूरतमंदों को कंबल और गर्म कपड़े प्रदान किए गए। इस सेवा कार्य से परिवारों के चेहरों पर सुकून और राहत साफ दिखाई दी। इस सेवा अभियान में के.पी. सिंह जी के विशेष सहयोग के लिए अखिल भारतीय रोटी बैंक ट्रस्ट की ओर से हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बिना सिंह, अनिल शास्त्री , दीपक सहित रोटी बैंक की सक्रिय टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके सहयोग से यह मानवीय कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
अखिल भारतीय रोटी बैंक ट्रस्ट निरंतर “कोई भी भूखा न सोए” के संकल्प के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने हेतु प्रतिबद्ध है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *