रिपोर्ट, सूरज गुप्ता,सिद्धार्थनगर।
जनपद सिद्धार्थनगर में महिला सशक्तिकरण एवं पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देने की दिशा में महिला थाना मिशन शक्ति केंद्र द्वारा सराहनीय पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के कुशल नेतृत्व, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में महिला थाना सिद्धार्थनगर पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से आपसी मनमुटाव से जूझ रहे 07 दंपतियों को काउंसलिंग कर पुनः एक साथ विदा किया गया।
दिनांक 04 जनवरी 2026 को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें समझाइश, आपसी संवाद और पारिवारिक मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया गया। इस प्रयास से सातों परिवारों को टूटने से बचाया जा सका।
इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती भाग्यवती पाण्डेय सहित काउंसलिंग टीम के सदस्य मुख्य आरक्षी आशा गौड़, महिला आरक्षी प्रियंबदा सिंह, महिला आरक्षी शिवानी सिंह एवं महिला आरक्षी संगीता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए इस प्रयास की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से लगातार महिलाओं और परिवारों को न्याय, सुरक्षा एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

0 views

By MD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed