प्रियंका गांधी के जन्मदिन से कांग्रेस शुरू करेगा ‘परिवर्तन प्रतिज्ञा अभियान: अशोक विश्वकर्मा

सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करेगी कांग्रेस।

वाराणसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (पिछडा़ वर्ग विभाग) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य अशोक कुमार विश्वकर्मा ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिवस 12 जनवरी से कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग ‘परिवर्तन प्रतिज्ञा कार्यक्रम’ की शुरुआत अभियान के रूप में करेगा। यह अभियान पूरे वर्ष तक प्रदेश मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक चलाया जाएगा, जिसमें सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्ग की भागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।अभियान की शुरुआत प्रियंका गांधी के जन्मदिन 12 जनवरी को प्रदेश मुख्यालय से होगा। इसी दिन सालभर के कार्यक्रमों का विस्तृत कैलेंडर जारी किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मिशन मैन अनिल जयहिंद, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रभारी अविनाश पांडेय सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिज्ञा कार्यक्रम के तहत पिछड़े वर्ग की भागीदारी से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में कांग्रेस नेतृत्व का संदेश पहुंचाया जाएगा। युवाओं को यह बताया जाएगा कि किस तरह भाजपा सरकार पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों में कटौती कर रही है। कार्यक्रम के तहत बाजारों में नुक्कड़ नाटक, जनसभाएं, ग्रामीण इलाकों में परिवर्तन प्रतिज्ञा संवाद, पदयात्रा और मैराथन जैसे आयोजन किए जाएंगे। जिला व मंडल स्तर पर सम्मेलनों के माध्यम से विभिन्न जिलों में पिछड़े वर्ग के साथ होने वाली घटनाओं की वास्तविक स्थिति जनता के सामने रखी जाएगी। इन सभी गतिविधियों के जरिए वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जनमत तैयार किया जाएगा। भाजपा और आरएसएस की पिछड़ा वर्ग विरोधी नीतियों को उजागर कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभियान के समापन पर 12 जनवरी 2027 को प्रदेश स्तरीय ‘परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली’ आयोजित की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed