
मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ एवं भारतीय औद्योगिक व्यापार संगठन द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
वाराणसी । मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ एवं भारतीय औद्योगिक व्यापार संगठन द्वारा आज नदेसर स्थिति साईं मंदिर के प्रांगण में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का शुभारंभ भारतीय औद्योगिक व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर अखिलेश सिंह द्वारा लखनऊ से आए वरिष्ठ चिकित्सकों का माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात भारतीय औद्योगिक व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सोनकर, प्यारेलाल सोनकर, संतोष सोनकर, मन्नालाल पटेल एवं सुभाष सोनकर का सम्मान कर शिविर का शुभारंभ किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों का जांच एवं उपचार किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार सोनकर, अजय सिंह पटेल, बबलू सोनकर, मोहित सोनकर, मीना देवी, मोहित मिश्रा समेत स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।।
