सनातन फॉर रिसर्च सेंटर द्वारा त्रयोदश पंच तीर्थ यात्रा समारोह के तहत सुंदरकांड पाठ का आयोजन

वाराणसी । आज त्रयोदश पंच तीर्थ यात्रा समारोह 2026 सुन्दरकाण्ड का पाठ अस्सी घाट पर आयोजित किया गया । कार्य क्रम का प्रमुख उद्देश्य निर्मल गंगा स्वच्छ गंगा हिन्दू राष्ट्र की स्थापना सनातन की रक्षा का संकल्प लिया गया । कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ के एन पांडेय प्रदेश संरक्षक सेंटर फॉर सनातन और पंडित श्रीराम द्विवेदी राष्ट्रीय प्रवक्ता सेंटर फॉर सनातन रिसर्च थे । सुंदरकांड पाठ का वाचन विश्व प्रसिद्ध भजन गायक पंडित प्रेम प्रकाश दूबे मुम्बई और उनके टीम के द्वारा प्रस्तुत किया गया । कार्य क्रम में प्रमुख रूप से आयुष मंत्री श्री दया शंकर मिश्र दयालु,विश्वनाथ मंदिर के महंत श्रीकांत मिश्रा जी, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय विधि अधिकारी जी, चिरई गांव ब्लॉक प्रमुख श्री अवधेश पाठक जी, श्रीश रंजन त्रिपाठी जी,अवधेश तिवारी जी, केशव प्रसाद, शंकर बास, श्रीकांत जी आदि मौजूद थे ।।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *