बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक दरोगा की लम्बी बीमारी के चलते बीती देर रात तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र में देवा रोड स्थित कमल बिहार कालोनी निवासी ग्रीश चंद्र गौतम (56) पुत्र स्व. राजकुमार गौतम मूलरूप से कन्नौज जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के महचंदापुर गॉव के निवासी थे। जो आगरा जिले में दरोगा थे कई महीने से पुलिस लाइन में थे। बीते नौ महीने से लीवर की बीमारी से ग्रस्त होने के चलते उनका हिन्द अस्पताल में उपचार चल रहा था। बीती 16 दिसम्बर को हिन्द अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने के बाद घर पर दवा हो रही थी। बीती रात दो बजे उनकी अचानक तबियत बिगड़ने के बाद परिजन हिन्द अस्पताल ले गए जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्री और दो पुत्री के पिता थे। उनका बड़ा पुत्र अभिषेक झारखण्ड प्रान्त के जनतारा जिले के केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात हो उन्होंने बताया कि उसके पिता का लीवर डैमेज था। आगरा पुलिस लाइन में गॉड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।