सामाजिक न्याय और भागीदारी के लिए विश्वकर्मा समाज को एक मंच पर आने का आह्वान: अशोक विश्वकर्मा।

महासभा विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधि संगठनों का बनाएगा संयुक्त राष्ट्रीय मोर्चा।

वाराणसी। ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा है कि सामाजिक और राजनैतिक असमानता, भेदभाव, उपेक्षा, अत्याचार और अन्याय के खिलाफ सामाजिक न्याय तथा भागीदारी के लिए विश्वकर्मा वंशज लोहार, बढ़ई, ठठेरा, मूर्तिकार और स्वर्णकार भाइयों को एक मंच पर संगठित होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए अगर अब नहीं तो फिर कभी नही के संकल्प के साथआर पार की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है। उन्होंने कहां की राष्ट्रीय स्तर पर समाज को एकजुट करने के लिए महासभा सतत प्रयास कर रहा है जिसके तहत समाज के प्रतिनिधित्व वाले संगठनों का राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त मोर्चा का गठन करने की दिशा में अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने विश्वकर्मा समाज के पांचो अनुषांगिक भाइयों से पंचायत एवं विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर भाग लेने के लिए तैयारी करने की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।