संपूर्ण समाधान दिवस में वकीलों ने जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र, सैफुल्लागंज में नाली के गंदे पानी से लोग परेशान

रिपोर्टरअवनी महेश्वरी सहसवान

सहसवान बदायूं संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सोमवार को वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर मोहल्ला सैफुल्लागंज में नाली का गंदा पानी भरने की गंभीर समस्या से अवगत कराया। ज्ञापन में बताया गया कि लंबे समय से नालियों की समुचित सफाई और निकासी न होने के कारण गंदा पानी सड़कों व आवासीय क्षेत्रों में जमा हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वकीलों ने कहा कि मोहल्ले में जलभराव के कारण आवागमन बाधित हो रहा है, वहीं दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित विभागों को शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।ज्ञापन में मांग की गई कि नालियों की तत्काल सफाई कराई जाए, जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में ऐसी समस्या न उत्पन्न हो, इसके लिए स्थायी योजना बनाई जाए। जिलाधिकारी ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर कई अधिवक्ता उपस्थित रहे और उन्होंने प्रशासन से जनहित की इस समस्या के त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।