मितौली में 75 कंबल बांटे गएः तहसील दिवस पर एसडीएम और विधायक ने जरूरतमंदों को दिए।

रिपोर्टर योगेश कुमार गौतम

मितौली खीरी। मितौली खीरी में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए 75 कंबलो का वितरण किया गया। यह वितरण मितौली तहसील क्षेत्र की तीन लेखपाल सर्किलो में किया गया।सोमवार को मितौली में आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी मधुसूदन गुप्ता और क्षेत्रीय विधायक सौरभ सिंह सोनू ने जरूरतमंदों बुजुर्गों को कंबल वितरित किए। इस दौरान सीओ यादवेंद्र,तहसीलदार दिनेश कुमार,और क्षेत्रीय लेखपाल भानु शंकर, अमित भारती,नीरज कुमार, भी मौजूद रहे।अधिकारियों ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा आगे भी जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराई जाती रहेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।