Oplus_131072

उत्तर प्रदेश में 9 जनवरी से मेगा रोजगार मेलों की श्रृंखला शुरू हो रही है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इन मेलों में प्रत्येक मंडल से लगभग 100 कंपनियां भाग लेंगी और 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है। लखनऊ, मुजफ्फरनगर, झांसी, गोरखपुर और वाराणसी सहित कई मंडलों में पांच चरणों में मेले आयोजित होंगे। आईटीआई से लेकर परास्नातक तक के युवा 30 हजार रुपये तक के मासिक वेतन वाली नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।…. इसके बाद 16 जनवरी को मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल में रोजगार मेला लगेगा। तीसरा चरण 23 जनवरी को झांसी, चित्रकूट और आगरा मंडल में आयोजित किया जाएगा।चौथा चरण 30 जनवरी को गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन और आजमगढ़ मंडल में होगा। अंतिम चरण का आयोजन छह फरवरी को वाराणसी, मीरजापुर और प्रयागराज मंडल में किया जाएगा।अलीगंज राजकीय आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि इन रोजगार मेलों में आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग के साथ-साथ हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और परास्नातक तक की योग्यता रखने वाले युवा भाग ले सकेंगे।मेले में टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, होंडा, बजाज, पेटीएम सहित कई कंपनियां शामिल होंगी। चयनित युवाओं को करीब 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन वाली नौकरियों का अवसर मिलेगा।

Loading

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।