लगातार 14वीं बार बेस्ट रिपोर्टर बने नजम सिद्दीक़ी,

रिपोर्टर मौहम्मद फ़ैज़ान

धामपुर/स्योहारा। अभी तक न्यूज़ चैनल का 22वां स्थापना दिवस केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में धामपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष निशांक गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने चैनल के निदेशक शरद राजवंशी और उनकी टीम को 22 वर्षों से जनता की आवाज़ उठाने के लिए बधाई दी।
स्थापना दिवस के अवसर पर स्योहारा संवाददाता नजम सिद्दीक़ी को लगातार 14वीं बार बेस्ट रिपोर्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर चैनल के डायरेक्टर शरद राजवंशी ने कहा कि मेहनत और निरंतर प्रयास से ही सफलता मिलती है।कार्यक्रम में रोमियो मयूर ने शरद राजवंशी को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर अभिषेक गुप्ता, केशव चौहान, अक्षय राजवंशी, रोमियो मयूर, साकिब शेख़, सुहैल अहमद, सुमित शर्मा, विजय गुप्ता (प्रबंधक, धामपुर शुगर मिल), नितिन अग्रवाल, हम्माद मुल्तानी, प्रमोद सैनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।