
डाक्टर हरदेव सिंह मठाड़ू बने ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष।
लखनऊ। ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने डॉक्टर हरदेव सिंह मठाड़ू को राजस्थान का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री हरदेव सिंह मठाड़ू श्री गंगानगर जनपद के गुरु नगर के निवासी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि श्री हरदेव सिंह मठाड़ू विश्वकर्मा राम गढ़िया समाज से आते हैं। वह हिंदी विषय से एम. ए तथा आयुर्वेद रत्न सहित भारत गौरव, विश्वरत्न, राष्ट्रीय गौरव एवं कोरोना योद्धा सम्मान से विभूषित है।। वह विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, पर्यावरण और पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने के साथ ही अनेक जनआंदोलनों में भी भाग लिया है। वह राजनीति में गहरी अभिरुचि रखने वाले जागरूक और ऊर्जावान नेता तथा सक्रिय समाजसेवी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया है कि डॉक्टर श्री हरदेव सिंह मठाड़ू के मनोनयन से संगठन को अपेक्षानुरूप ताकत और गति मिलेगी, तथा महासभा के मिशन राष्ट्रीय एकता अभियान एवं समाज के सर्वांगीण विकास और सामाजिक न्याय अधिकार के लिए किए जा रहे संघर्ष को बल मिलेगा। इसके साथ ही विश्वकर्मा वंशज लोहार, बढ़ई, ताम्रकार, शिल्पकार और स्वर्णकार भाइयों को आपस में जोड़ने की दिशा में महासभा द्वारा किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा। इनके मनोनयन पर शुभचिंतको, समर्थकों और सहयोगियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। यह सूचना महासभा मीडिया सेल के राष्ट्रीय प्रभारी मोहित विश्वकर्मा ने दी है।
![]()
