MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
बुढ़ाना | मुजफ्फरनगर

जनपद मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बुढ़ाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश गुलजार को गिरफ्तार कर लिया गया, जो जवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया।
इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कांबिंग अभियान चलाकर दूसरे बदमाश नसीम को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों बदमाश उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान में लूट व चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं। दोनों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में 52 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुढ़ाना पुलिस की इस साहसिक कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा है और आम जनता ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।