*आज दिनांक 06/ 1 /2026 को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कार्यालय तिलक नगर कॉलोनी से संगठन के सभी पदाधिकारी इकट्ठा होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे वहां पहुंचकर मेडिकल कॉलेज की स्थापना के संबंध में एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट शालिक राम को सौंपा* एचडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट इस पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि रामपुर में जिला चिकित्सालय में मेडिकल कॉलेज के 600 बेड़ो की स्थापना पूर्ण रूप से राजकीय स्तर पर स्थापना करने के लिए लगातार व्यापार मंडल द्वारा अनुरोध किया जा चुका है इस संबंध में रामपुर की जनता व्यापारी समाज लगातार राजकीये स्तर पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने हेतु मांग करता चला रहा है जिसके आधार पर जनता के ऊपर हो रहे जुल्म को देखते हुए मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराया जाना अति आवश्यक है जनपद रामपुर के जिला चिकित्सालय में जितने भी मरीज है किडनी ,लीवर, ब्रेन हेमरेज, के जाते हैं उनका समय पर आवश्यकता अनुसार इलाज न मिल पाने के कारण उनका जिला चिकित्सालय द्वारा रेफर मुरादाबाद, बरेली, गुड़गांव, दिल्ली कर दिया जाता है हजारों गरीबों की मौत जिला चिकित्सालय से रेफर करने के पश्चात रास्ते में ही हो जाती है जिला चिकित्सालय मात्र पर रेफर केंद्र बनकर रह गया है इस संबंध में व्यापार मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक वार्ता कर दो बार अनुरोध किया जा चुका है जिस पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने 600 बेड का मेडिकल कॉलेज शुरू कराने के आदेश भी जारी किए थे लेकिन अनजान कारणों से मेडिकल कॉलेज शुरुआत का कार्य जानबूझकर लटकाया जा रहा है जिससे रामपुर की जनता तड़प तड़प के समय से इलाज के अभाव में मृत्यु को प्राप्त हो रही है इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ,युवा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, प्रदेश मंत्री पप्पू खा ,महफूज हुसैन नगर अध्यक्ष, पुलकित अग्रवाल युवा नगर अध्यक्ष, अब्दुल बासिक मंडल अध्यक्ष, विजय अग्रवाल, स्वार तहसील अध्यक्ष अनवर अली, बिलासपुर नगर अध्यक्ष अनस खा, मिलक नगर अध्यक्ष राजू गुप्ता, दरियाल अध्यक्ष शाहरुख, सैफनी अध्यक्ष कमल जोशी, पटवाई अध्यक्ष विपुल रस्तोगी, योगेश गुप्ता, बिलासपुर तहसील अध्यक्ष यासीन ,टांडा नगर अध्यक्ष हाजी मुनव्वर ,शाहिद अली जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिलशाद खान , बाबू का टायर वाले, शाहिद अली ,शाहिद माlमू ,मेराज हुसैन , सरदार रविंदर सिंह टोनी, नासिर खान, आसिफ उल्ला खान प्रदेश प्रचार मंत्री ,अलीम जिला संगठन मंत्री, फईम खानआदि सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।