MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन दभेडी वाले बुढ़ाना मुजफ्फरनगर

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में वांछित/वारंटी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना महोदय के पर्यवेक्षण तथा श्रीमान प्रभारी निरीक्षक बुढ़ाना के कुशल नेतृत्व में थाना बुढ़ाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त
वाजिद पुत्र महमूद कुरैशी, निवासी ग्राम हुसैनपुर कलां, थाना बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
घटना का विवरण
सादर अवगत कराना है कि दिनांक 06.01.2026 को वादी नूर मोहम्मद पुत्र जैनुद्दीन, निवासी ग्राम बवाना, थाना बुढ़ाना द्वारा थाना हाजा पर तहरीर दी गई थी कि अभियुक्त वाजिद पुत्र महमूद कुरैशी ने अपने 03 अन्य साथियों के साथ मिलकर वादी के चाचा
मेनुद्दीन उर्फ सुक्कड़ पुत्र वली मोहम्मद, निवासी ग्राम बवाना के साथ कुकर्म किया तथा जान से मारने की नीयत से सिर पर सरिया से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बुढ़ाना पर
मु0अ0सं0–13/2026
धारा 109(1) / 115(2) बीएनएस
के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई
अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु उपनिरीक्षक शुभम सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा दिनांक 06.01.2026 को समय 21:10 बजे,
बवाना–हुसैनपुर कलां मार्ग से अभियुक्त वाजिद उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: वाजिद पुत्र महमूद कुरैशी
निवासी: ग्राम हुसैनपुर कलां, थाना बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर
अपराध का विवरण
मु0अ0सं0: 13/2026
धारा: 109(1) / 115(2) बीएनएस
गिरफ्तारी का स्थान
बवाना–हुसैनपुर कलां मार्ग
बरामदगी
निल
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 शुभम सिंह
हे0का0 557 नरेंद्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *