दिनांक 07.01.2026 जनपद रामपुर
थाना केमरीः- वादी के नाबालिग पुत्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर मारपीट करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

 दिनांक 05.01.2026 को वादी की तहरीरी सूचना अभियुक्त द्वारा वादी के नाबालिग पुत्र को बहला फुसलाकर जंगल में ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य कर मारपीट करना व धमकी देने के सम्बन्ध में थाना केमरी पर मु0अ0सं0- 01/2026 धारा- 140(4)/115(2)/351(2) बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट बनाम बाबू पुत्र फरमान शाह निवासी ग्राम नारायण नगला थाना केमरी जनपद रामपुर पंजीकृत किया गया । 
पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 07.01.2026 को थाना केमरी पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त बाबू पुत्र फरमान शाह को तीन पानी मोड से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी । 

गिरफ्तार करने वाली टीम–
1.उ0नि0 प्रमोद कुमार शर्मा
2.हे0का0 तेजवीर सिंह

3.हे0का0 कुलवीर सिंह

थाना स्वारः- चोरी के अभियोग में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।
दिनांक 06.01.2026 को वादी की तहरीरी सूचना अभियुक्तगण द्वारा वादी के मैरिज हॉल से 01 बैटरा चोरी करने के सम्बन्ध में थाना स्वार पर मु0अ0सं0- 06/2026 धारा- 305ए बीएनएस बाबत अभियुक्तगण 1.करन सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी कलीनगर थाना स्वार जनपद रामपुर 2.छोटू उर्फ धर्मवीर पुत्र प्रेमसिंह निवासी धनौरी थाना स्वार जनपद रामपुर पंजीकृत किया गया था । विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में धारा- 331(4) बीएनएस की वृद्धि की गयी ।
आज दिनांक 07.01.2026 को थाना स्वार पुलिस द्वार मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण 1. करन सिंह, 2. छोटू उर्फ धर्मवीर उपरोक्त को चोरी किया गया सामान एक बैट्ररा के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार मुकदमा उपरोक्त में धारा- 317(2) बीएनएस की वृद्धि कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
उ0नि0 आदर्श कुमार गुप्ता
उ0नि0 विपिन कुमार
हे0का0 348 महिपाल सिंह
हे0का0 728 मोहसिन खान

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा संकल्प अभियान पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ रिपोर्टर गौरव सक्सेना MD NEWS बहुआयामी समाचारबरेली में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा संकल्प अभियान पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ माननीय वन मंत्री डॉ अरुण कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रदर्शनी में सेवा, सुशासन, विकास, जनकल्याण, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों को चित्रों एवं अन्य प्रदर्शित सामग्री के माध्यम से दर्शाया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा सेवा एवं सुशासन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रदर्शित के माध्यम से जनसेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों से संबंधित चित्रों को आकर्षक एवं सरल रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे आम नागरिक योजनाओं के उद्देश्यों एवं उनके लाभों से आसानी से परिचित हो सकें। जिला प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि वे चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्र व्यक्तियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से बताया गया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 3.12 करोड़ किसान लाभाविन्त किए गए हैं। गन्ना किसानों को 3.25 लाख करोड़ का रिकॉर्ड भुक्तान किया गया है।27 नवीन मंडी स्थलों का आधुनिकरण किया गया है। पी एम कुसुम योजना के अंतर्गत 91 हजार से अधिक सोलर पंपों की स्थापना करवाई गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 3.53 करोड़ से अधिक किसानों 6120 करोड़ की धनराशि क्षतिपूर्ति प्रदान की गई। 16 लाख से अधिक किसानों के बिजली के बिल माफ किये गये। सुरक्षित आवास की व्यवस्था की गई एवं अन्य कई योजनाएं बनाई गई है। इस अवसर पर शहर महापौर डॉ उमेश गौतम,जिला अध्यक्ष भाजपा आंवला आदेश प्रताप सिंह,जिलाधिकारी अविनाश सिंह,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह , अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिव्या ओझा सहित संबंधित अधिकारी एवं आमजनमानस उपस्थित रहें।रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।