
राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक पांडे के प्रथम काशी आगमन पर भव्य स्वागत अभिनंदन करेंगे स्ट्रीट वेंडर्स।
वाराणसी राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ केंद्रीय कार्यालय वाराणसी में बैठक संपन्न हुई आगामी निर्धारित होने वाले वृहद कार्यक्रम पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक पांडे के भव्य स्वागत अभिनंदन की तैयारी की भी रूपरेखा बनाई गई स्ट्रीट वेंडर्स राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक पांडे की उपस्थित होने की सूचना से काफी उत्साहित नजर आए यह संपूर्ण जानकारी महानगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह “महादेव” व कार्यवाहक अध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने दी।
