MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश राजपूत जनपद अयोध्या

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन के अवसर पर अयोध्या के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी की नीतियों, विचारधारा और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा करना था। इस दौरान कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य मंडल कोर्डिनेटर गया शंकर कश्यप (एडवोकेट) थे, जबकि मुख्य मंडल प्रभारी प्रदीप भारती विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रुदौली विधानसभा अध्यक्ष हिम्मत सिंह सरोज ने बैठक की अध्यक्षता की।
मुख्य अतिथि गया शंकर कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि आदरणीय बहन जी ने बहुजन समाज को सम्मान, अधिकार और पहचान दिलाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मायावती के संघर्ष और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि प्रदीप भारती ने जोर दिया कि बहुजन समाज पार्टी ही वह दल है जिसने दलित, पिछड़े, शोषित और वंचित समाज को सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित कराई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने क अग्राह किया।इस अवसर पर रुदौली विधानसभा प्रभारी राकेश कुमार गौतम, अशोक कुमार रावत, विधानसभा महासचिव विनोद कुमार धीमान, विधानसभा सचिव राम सुरेश कनौजिया सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे। जिला पंचायत प्रत्याशी संजय यादव, सुभाष यादव (कनकू), सतीश चंद्र यादव और रामू गौतम की उपस्थिति ने भी बैठक को प्रभावशाली बनाया।
बैठक में सेक्टर अध्यक्ष आशा राम गौतम, प्रमोद कुमार गौतम, अमर बहादुर पासी, राम हेतु, राम तीरथ कनौजिया, राम मिलन गौतम, राम सूरत गौतम, केशव राम पासी, धर्मराज कोरी, सुरेश गौतम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के समापन पर, सभी उपस्थित लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल नेतृत्व की कामना करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
