काशी नटिनियादाई व्यापार मण्डल द्वारा पत्रकारवार्ता का हुआ आयोजन ॥

पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कार्यक्रम संयोजक राजेश श्रीवास्तव एवं सहसंयोजक पंकज सिंह ने बताया कि काशी नटिनियादाई व्यापार की प्रथम स्मारिका का विमोचन, नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं सांस्कृतिक समारोह 11 जनवरी को शाम 5:30 बजे दी रॉयल ग्रीन गार्डन लॉन, नवलपुर, नटिनियादाई में होना सुनिश्चित हुआ है।

उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय व्यापार मण्डलो की पहली स्मारिका का विमोचन स्टाम्प एवं पंजीयन राज्य मंत्री श्री रविंद्र जायसवाल, विधायक सुशील सिंह जी, बीजेपी की प्रदेश मंत्री श्रीमती मीना चौबे, काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्रा, काशीवार्ता के संपादक सुनील सिंह, अपर आयुक्त जीएसटी मिथिलीश शुक्ला, नगर उ‌द्योग व्यापार मंडल के महामंत्री प्रतीक गुप्ता, राजेश भाटिया प्रेम प्रकाश सिंह, आशीष सिंह, विनीत सिंह, अरविंद सिंह, दीपक सिंह आदि गणमान्य व्यक्तियों दद्वारा किया जाना है। यह पत्रिका काशी ही नहीं प्रदेश के व्यापारियों को जोड़ने का कार्य करेगी। इस पत्रिका में व्यापार मण्डल के 14 वर्षों की उपलब्धियां, प्रमुख शासन एवं प्रशासनिक अधिकारियों के नंबर,

व्यापारियों के नाम नंबर, चिकित्सर्का, हॉस्पिटल, अत्यावश्यक सेवाओं के नंबर, काशी के प्रमुख धरोहर की जानकारी, सहित बहुउपयोगी जानकारियों का समावेश है।

पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप स्मारिका समिति एवं कार्यक्रम संयोजक राजेश श्रीवास्तव, सहसंयोजक पंकज सिंह, राधेश्याम गोंड, आनंद जायसवाल, कारण यादव, ओमवीर सिंह, शिव गुप्ता, सुनील खेतान, अमित वर्मा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *