अलीगढ़। राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ के अलीगढ़ मंडल उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन द्वारा आज ऑल इंडिया बार काउंसलिंग परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर वरिष्ठ पत्रकार एडवोकेट खालिक अंसारी व एडवोकेट सलमान अली को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान सद्दाम हुसैन ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि संघ पीड़ित और संघर्षरत पत्रकारों के हर सुख-दुख में उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा रहता है। किसी भी परिस्थिति में यदि पत्रकार साथियों को संगठन की आवश्यकता होती है, तो राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ तत्परता से सहयोग करता है।
सद्दाम हुसैन ने आगे कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बबलू चक्रवर्ती एवं संगठन मंत्री सुनील कुमार पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट कर उन्हें न्याय, सुरक्षा और सम्मान दिलाना है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ का अलीगढ़ इकाई का गठन शीघ्र किया जाएगा, जिससे जिले के पत्रकारों को एक मजबूत मंच मिल सके और उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर प्रभावी ढंग से किया जा सके।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकार साथियों एवं सामाजिक लोगों ने संगठन की इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ अलीगढ़ में पत्रकारों के हितों के लिए अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *