एस आई एफ एफ द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई।

वाराणसी के अस्सी घाट के समीप संत रविदास घाट पर सेव इंडियन फैमिली फाउंडेशन (SIFF) स्वयं सेवी संगठन NGO की वाराणसी टीम की तरफ से स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर उनका जन्मदिन युवा दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें युवाओं में राष्ट्रप्रेम, नैतिकता, सामाजिकता के गुणों के विकास के साथ-साथ राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका विषय पर चर्चा की गयी। साथ ही युवाओं में पारिवारिक समस्याओं, वैवाहिक विवादों एवं महिलाओं के हित में बने कानूनों के दुरुपयोग से उपजी हताशा से बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति पर लगाम लगाने हेतु जनजागरूकता अभियान चलाया गया। सेव इंडियन फैमिली फाउंडेशन (SIFF) उत्तर प्रदेश के कोआर्डिनेटर आशीष कुमार तिवारी ने बताया कि युवाओं में निराशा होकर आत्महत्या
करने की प्रवृत्ति चिंताजनक है। ऐसी स्थिति में SIFF से जुड़कर नि:शुल्क काउंसलिंग एवं कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। SIFF के काउंसलर वैष्णव पाण्डेय ने बताया कि NCRB के आंकड़ों के अनुसार सन 2017 से 2022 के बीच पुरुषों में आत्महत्या की दर 38% की वृद्धि दर्ज की गयी है। SIFF के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयदत्त शर्मा ने बताया कि SIFF पुरुष अधिकारों के लिए एक समर्पित NGO है जिसकी स्थापना सन 2005 में हुई है। सेव इंडियन फैमिली फाउंडेशन द्वारा न्यायिक सुधारों एवं पुलिस सुधारों के साथ-साथ पुरुष अधिकारों के लिए लगातार अभियान चलाये जाते हैं। SIFF के कार्यकर्ता पंकज जायसवाल ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द जी हमेशा लैंगिक समानता, आत्मसम्मान एवं न्याय की बात करते थे। उनका मानना था कि समाज में पुरुष हो या महिलाएं सभी को समान अधिकार और सम्मान देना चाहिए। SIFF के कार्यकर्ता अखण्ड प्रताप ने युवाओं को जागरूक करते हुए आह्वान किया कि “जीवन अनमोल है, अन्याय के सामने झुकना नहीं है बल्कि अखण्ड बने रहें।”इस आयोजन में मुख्य रूप से जयदत्त शर्मा, आशीष कुमार तिवारी, वैष्णव पाण्डेय, पंकज जायसवाल, डॉ तुषार त्रिपाठी, मोहित शेट्टी, बबलू गुप्ता, अखिलेश, अखण्ड प्रताप, गौरव मिश्रा, विमल, रजत कुलकर्णी सहित सैकड़ों SIFF कार्यकर्ता शामिल
हुए और तख्तियों पर लिखे स्लोगन एवं पम्पलेट बाँटकर लोगों को जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *