रोटरी क्लब ब्लड डोनर्स वाराणसी ने रक्तदान जन-जागरूकता पर की चर्चा

वाराणसी। रोटरी क्लब ब्लड डोनर्स वाराणसी द्वारा आज मलदहिया स्थित होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में रक्तदान जन-जागरूकता विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रोटरी वाराणसी रीजन द्वारा आयोजित किए जाने वाले मेगा रक्तदान शिविर की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता सेंचुरियन ने बताया कि आगामी 25 जनवरी को आयोजित होने वाले मेगा रक्तदान शिविर से पूर्व शहर के विभिन्न कॉलेजों में जाकर युवाओं—विशेषकर छात्र-छात्राओं—को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस क्रम में क्लब सचिव डॉ. आशीष गुप्ता ने सुझाव दिया कि जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए तीन टीमों का गठन किया जाए, जो अलग-अलग कॉलेजों में जाकर रक्तदान से संबंधित जानकारी साझा करेंगी। बैठक में सर्वसम्मति से तीन टीम कैप्टन नियुक्त किए गए।
पहली टीम का नेतृत्व रोटेरियन डॉ. लक्षिता वार्ष्णेय करेंगी, दूसरी टीम का नेतृत्व डॉ. आशीष गुप्ता,तथा तीसरी टीम का नेतृत्व रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता सेंचुरियन करेंगे।इन टीमों में शामिल रोटेरियन सदस्यों में विशाल गुप्ता, शालिनी शर्मा, विजय सिंह, अनिल गुप्ता, अभिमन्यु वर्मा, राहुल चौरसिया, रत्ना बागची, संगीता राय एवं दिव्यांक सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन रोटेरियन संगीता राय द्वारा किया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *