मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत गांधी समाधि पर कांग्रेस का धरना, केंद्र शासित भा जा पा सरकार को चेताया*
रामपुर*।
MD news बहूआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
महात्मा गांधी की समाधि पर आज “मनरेगा बचाओ संग्राम” के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में एक शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी समाधि पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके पश्चात कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को स्मरण करते हुए उनके समक्ष धरना देकर केंद्र व प्रदेश सरकार को मनरेगा को कमजोर करने के प्रयासों के प्रति सचेत किया।
धरने के दौरान “रघुपति राघव राजा राम”, “ईश्वर अल्लाह तेरो नाम” एवं “भाजपा को सम्मति दे भगवान” जैसे भजनों का सामूहिक गान किया गया, जिससे पूरा वातावरण गांधीवादी विचारधारा, सामाजिक समरसता और अहिंसा के संदेश से ओतप्रोत हो गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि
मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि देश के करोड़ों गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों की जीवनरेखा है। भाजपा सरकार जानबूझकर इसके बजट में कटौती कर, भुगतान में देरी कर गरीबों का हक छीन रही है। कांग्रेस इस अन्याय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित निक्कू पंडित ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के सशक्तिकरण का सपना देखा था, लेकिन आज वही अंतिम व्यक्ति सबसे अधिक उपेक्षित है। मनरेगा को कमजोर करना गांधी के विचारों पर सीधा हमला है। कांग्रेस सड़क से संसद तक मनरेगा की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी।
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का ग्रामीण युवा बेरोजगारी से त्रस्त है। मनरेगा के माध्यम से लाखों युवाओं को काम मिला, लेकिन सरकार की नीतियां रोजगार विरोधी हैं। युवा कांग्रेस गांधी के रास्ते पर चलकर संघर्ष तेज करेगी और युवाओं के अधिकारों की रक्षा करेगी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष बकरा अली खान ने कहा कि शहर हो या गांव, बेरोजगारी चरम पर है। मनरेगा जैसे कार्यक्रम से लोगों को सम्मानजनक रोजगार मिलता है, लेकिन भाजपा सरकार इसे खत्म करने की साजिश रच रही है। कांग्रेस जन-जन को इस सच्चाई से अवगत कराएगी।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ अल्वी ने कहा कि मनरेगा पर हमला सीधे ग्रामीण युवाओं पर हमला है। भुगतान में महीनों की देरी और काम के अवसरों में कटौती सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाती है। युवा कांग्रेस हर गांव में मनरेगा बचाओ अभियान चलाएगी।
अजूबा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्सलान खान ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि गरीब, मजदूर, किसान और बेरोजगार के सम्मान की लड़ाई है। गांधी समाधि से शुरू हुआ यह संग्राम प्रदेश और देश स्तर तक जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि मनरेगा को कमजोर करने वाली नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक, अहिंसक और निरंतर आंदोलन जारी रखा जाएगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं फ्रंटल संगठनों के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे।
साहिर रज़ा खां,शकील मंसूरी, नोमान मुमताज खान,मोइन पठान, रामगोपाल सैनी मोहम्मद ज़की , दुर्गेश मौर्य,,शारीव अली खां,जमील मियां चितरंजन प्रसाद, ताहिर अंजुम, अरसालान अंजुम मो फाजील कालीम अहमाद सरताज सेफी सालीम अहमाद आजीमुदीन शदाब आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *