*बहुआयामी समाचार से प्रयागराज से तहसील हंडिया प्रभारी दीपक कुमार की खास खबर।

प्रयागराज के विकासखंड सैदाबाद स्थित आरा कला ग्राम सभा के ग्राम प्रधान कमलेश कुमार यादव द्वारा नि:शुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के में लगभग 300 गरीब, असहाय और दिव्यांग महिला – पुरुषों को कंबलों का वितरण किया गया।यह पहल कड़ाके की ठंड से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से की गई। ग्राम प्रधान कमलेश यादव ने बताया कि वे हर साल ठंड के मौसम में गरीब,असहाय और दिव्यांग लोगों की मदद के लिए कंबल वितरण तथा अलाव जलवाने के लिए लकड़िया देने जैसे सामाजिक कार्य करते हैं ।निशुल्क कंबल प्रकार लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष दिखा।इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कमलेश कुमार यादव,ग्राम सचिव पंकज सिंह, समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद पटेल ( बच्चा पटेल) पूर्व प्रधान लालमणि सुमन , गुलाबचंद यादव ,राम सिंह पासी, राज नाथ पटेल, विकास यादव , नीरज कुमार , ग्राम पंचायत सहायक आशीष कुमार यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *