11 जनवरी 2026
आम आदमी पार्टी ने फूँका बंग्लादेश सरकार का पुतला*। एमडी न्यूज़ बहुआ यामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
*बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर ज़ुल्म के ख़िलाफ़ रामपुर में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन।*
शेख हसीना से दोस्ती और बंग्लादेश को अडानी की बिजली सप्लाई बंद करें मोदी सरकार : फ़ैसल लाला
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे संगठित अत्याचारों, भारत सरकार की चुप्पी तथा कूटनीतिक–व्यापारिक संबंधों पर तत्काल कठोर निर्णय लिए जाने के संबंध में आज रामपुर में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल खान लाला और अंसार अहमद के नेतृत्व में ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन कर बांग्लादेश सरकार का पुतला फूँका।
आम आदमी पार्टी ने कहा बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के विरुद्ध लगातार हो रहे हमले, मंदिरों को निशाना बनाए जाने, महिलाओं और बच्चों के साथ की जा रही बर्बरता तथा भय के माहौल में जबरन पलायन की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक और मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। इससे भी अधिक पीड़ादायक तथ्य यह है कि इन गंभीर घटनाओं के बावजूद भारत की केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अब तक कोई ठोस, प्रभावी और निर्णायक कार्रवाई सामने नहीं आई है।
आम आदमी पार्टी का स्पष्ट मत है कि भारत जैसे लोकतांत्रिक और नैतिक नेतृत्व वाले राष्ट्र से यह अपेक्षा की जाती है कि वह पड़ोसी देश में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर हो रहे संगठित अत्याचारों पर केवल मौन न साधे, बल्कि अपनी कूटनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय शक्ति का प्रयोग कर पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित कराए। मौजूदा परिस्थितियों में भारत सरकार की चुप्पी न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि इससे अत्याचारियों का मनोबल भी बढ़ रहा है।
भारत–बांग्लादेश के सभी व्यापारिक एवं कूटनीतिक संबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त किए जाएं, जब तक बांग्लादेश सरकार हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की ठोस गारंटी नहीं देती।
अड़ानी समूह द्वारा बांग्लादेश को दी जा रही बिजली की आपूर्ति पर तुरंत रोक लगाई जाए, क्योंकि भारत के संसाधनों का उपयोग ऐसे देश के लिए नहीं हो सकता जहाँ हिन्दू अल्पसंख्यकों का खुलेआम उत्पीड़न हो रहा हो।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत में जिस प्रकार विशेष अतिथि की तरह संरक्षण दिया जा रहा है, उसके चलते बांग्लादेश में भारतीयों और विशेषकर हिंदुओं के विरुद्ध नफरत और हिंसा को बढ़ावा मिल रहा है। इस विषय पर प्रधानमंत्री को तत्काल कड़ा और स्पष्ट निर्णय लेना चाहिए, जिससे यह संदेश जाए कि भारत किसी भी रूप में हिंदू विरोधी हिंसा का समर्थन या संरक्षण नहीं करता।
इस मौके पर ज़िला अध्यक्ष अंसार अहमद, मामून शाह खां,सभासद मौहम्मद ज़फ़र, सभासद यासीन उर्फ गुड्डू खां,सभासद सरफ़राज़ गुडडू, सभासद आरिफ सिकंदर राजू, आसिफ मियां,सभासद वकील अहमद, सभासद मौ० तारिक, सभासद शारिक परवेज़, सभासद मौ० वकील, सभासद अब्दुल अय्यूब, सभासद फैजान सैफी, सभासद वकील हैदराबादी,सभासद नियाज़ अहमद, सभासद बशीर अहमद,इकबाल हुसैन,इमरान, शिराज अहमद,मुन्ने अली, सलीम अहमद, एजाज़ अहमद, पूर्व प्रधान रईस उद्दीन,इकरार अहमद,सलीम अहमद, जावेद हबीब,फायजा बी, महबूब जहां, समीना बी,शाहीन बी, शहनाज़ मालिक,मैसरा मुख्तार, नगमा बी,राशिद अली,नजम खां,फैज़ खां, जुबैर मियां,आमिर खां, नासिर हुसैन,शिराज जमील खां, वासिफ खां,अब्दुल समद,उवैज़ खां, एहतेशाम खान, तालिब खान, आशु अंसार,आरिश खां,रय्यान खां,वासिफ खां,अरहम खां,आलमगीर,ऋषि पाल,मुकेश यादव,भीम सिंह, इंद्रमणि,महेश सैनी आदि मौजूद रहे।
रय्यान अली खाॅं
ज़िला प्रवक्ता ‘आप’ रामपुर

