आज दिनांक 13/ 1 /2026 को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कार्यालय तिलक नगर कॉलोनी से संगठन के सभी पदाधिकारी इकट्ठा होकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे वहां
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
पहुंचकर मेडिकल कॉलेज की स्थापना के संबंध में एक प्रतिनिधि मंडल मुख्य मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीपा सिंह से मुलाकात की इस पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि रामपुर में जिला चिकित्सालय में मेडिकल कॉलेज के 600 बेड़ो की स्थापना पूर्ण रूप से राजकीय स्तर पर स्थापना करने के लिए लगातार व्यापार मंडल द्वारा अनुरोध किया जा चुका है इस संबंध में रामपुर की जनता व्यापारी समाज लगातार राजकीये स्तर पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने हेतु मांग करता चला रहा है जिसके आधार पर जनता के ऊपर हो रहे जुल्म को देखते हुए मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराया जाना अति आवश्यक है जनपद रामपुर के जिला चिकित्सालय में जितने भी मरीज है किडनी ,लीवर, ब्रेन हेमरेज, के जाते हैं उनका समय पर आवश्यकता अनुसार इलाज न मिल पाने के कारण उनका जिला चिकित्सालय द्वारा रेफर मुरादाबाद, बरेली, गुड़गांव, दिल्ली कर दिया जाता है हजारों गरीबों की मौत जिला चिकित्सालय से रेफर करने के पश्चात रास्ते में ही हो जाती है जिला चिकित्सालय मात्र पर रेफर केंद्र बनकर रह गया है इस संबंध में व्यापार मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक वार्ता कर दो बार अनुरोध किया जा चुका है जिस पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने 600 बेड का मेडिकल कॉलेज शुरू कराने के आदेश भी जारी किए थे लेकिन अनजान कारणों से मेडिकल कॉलेज शुरुआत का कार्य जानबूझकर लटकाया जा रहा है जिससे रामपुर की जनता तड़प तड़प के समय से इलाज के अभाव में मृत्यु को प्राप्त हो रही है इस अवसर पर प्रदेश मंत्री पप्पू खा ,महफूज हुसैन नगर अध्यक्ष, पुलकित अग्रवाल युवा नगर अध्यक्ष, अब्दुल बासिक मंडल अध्यक्ष, विजय अग्रवाल, दिलशाद खान , बाबू का टायर वाले, शाहिद अली ,शाहिद माlमू ,सरदार रविंदर सिंह टोनी, नासिर खान, आसिफ उल्ला खान प्रदेश प्रचार मंत्री , सोहेल खान,नूर मोहम्मद ,शराफत , मोहम्मद रफी, राजीव सैनी, जमीर खान ,अलीम जिला संगठन मंत्री, आदि सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *