बाराबंकी:28 दिसम्बर से श्रीराम वन कुटीर आश्रम हड़ियाकोल में चल रहे दरिद्र नारायण की सेवा के महायज्ञ का आज देश के प्रसिद्ध सेवाभावी डाक्टरों की विदाई के साथ निःशुल्क ऑपरेशन शिविर का आज समापन हो गया। आश्रम के सेवादार मनीष मेहरोत्रा ने बताया कि 28 दिसम्बर से 13 जनवरी तक चले नेत्र (मोतियाबिन्द), हार्निया, हाइड्रोसील, पाइल्स, यूट्रेस (बच्चेदानी) के ऑपरेशन के शिविर का आयोजन श्रीराम वन कुटीर ट्रस्ट समिति बाराबंकी द्वारा किया गया था। ये सभी ऑपरेशन स्वामी रामदास महाराज स्मृति चिकित्साल्य (धर्मार्थ) की अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर में किये गये। नेत्र के ऑपरेशन प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ0 जैकब प्रभाकर जालंधर (पंजाब) की 25 सदस्यीय टीम के द्वारा किये गये। शिविर निदेशक डॉ0 जे0के0 छापरवाल पूर्व एमिरटस प्रोफेसर मेडिशीन उप कुलपति सांई तिरूपति विश्वविद्यालय उमरडा उदयपुर राजस्थान की टीम में शामिल 40 सर्जन, 60 नर्सिंग टीम के द्वारा हार्निया, हाइड्रोसील, पाइल्स, यूट्रेस (बच्चेदानी) के ऑपरेशन किये गये। डॉ0 जे0के0 छापरवाल की टीम में शामिल डॉ0 एस0के0 सामर, डॉ0 शिवशंकर भरद्वाज पूर्व एम0एल0ए0 कांग्रेस पार्टी भिवानी हरियाणा, डॉ0 जे0एल0 कुमावत, डॉ0 एल0एल0सेन, डॉ0 बी0एस0 बावेल जयपुर, डॉ0 शरद नलवाया, डॉ0 प्रशान्त जैन, डॉ0 ईशान, डॉ0 जतिन चौधरी, डॉ0 सुनिधि, डॉ0 अर्जुन चौधरी, डॉ0 बाजपे, डॉ0 लक्ष्मीकान्त आचार्य, डॉ0 दिलखुश सेठ, जयन्तव्यास, अरूण व्यास, पुष्कर चौबीसा, डॉ0 अर्चना अग्रवाल, डॉ0 नीलाभ अग्रवाल नर्सिंग टीम सम्पत बराला, प्रकाश जी समोता, सुखलाल धाकड़, सन्तोष पुरी, हेमन्त सन्त, गोपाल, सूरेश लाहोटी, दीपचन्द्र रेगर वार्ड ब्याय हीरालाल खटिक, रतन देई, मोतीलाल, समाज सेवी प्रकाश देवपुरा, दीपक पोद्दार, बुद्धि प्रकाश पारिक, भगौती प्रसाद शर्मा, विदेशजीनगर एवं राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश के सेवाभावी डॉक्टरों ने नेत्र, हार्निया, हाइड्रोसील, पाइल्स, यूट्रेस (बच्चेदानी) के कुल 3300 सफल ऑपरेशन भीषण शीतलहर में किये। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए देश के प्रसिद्ध भामाशाह लोगों ने शिविर को आर्थिक योगदान प्रदान किया। इन लोगों में लायन्स क्लब मुम्बई (चर्च गेट), सीताराम सतसंग समिति कोलकाता, वण्डर सीमेन्ट, सींघल फाउण्डेशन, रवीन्द्र हेरीचिज, आर्कगेट फाउण्डेशन, वेस्टर्न ड्रग्स लिमिटेड, सुलोचना श्रीवास्तव, रामपाल सोमानी, कैप्टन सुरेश ईनानी ईनानी मारबल्स, इन्द्रा जी ईनानी, कृष्णा छापरवाल, प्रमोद छापरवाल, कमलेश मूंधड़ा, संतोष व्यास, प्रहलाद मंत्री, आधार प्रोडक्ट, बी0आर0बी0 आर्ट एण्ड जेवेल्स प्रा0लि0 ने शिविर को आर्थिक सहायता प्रदान किया। आज सेवाभावी डॉक्टरों, नर्सिंग टीम, समाजसेवियों को ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवानदास, विष्णुदास जी ने अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र देकर विदा किया। इस वर्ष के शिविर को सम्पन्न कराने के लिए ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य शंकर लाल सोमानी, शिव कुमार निगम ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत बंकी, जिला पंचायत राज अधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
चित्र परिचय-

  1. डॉक्टरों एवं नर्सिंग टीम को विदा करते महाराज जी।
  2. वार्ड में विश्राम करते हुए मरीज।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed