
दिनाँक: जनवरी 13, 2026 बदायूं,थाना उघैती क्षेत्रान्तर्गत सर्राफ की दुकान से चोरी व टप्पेबाज अभियुक्त को मय माल के गिराफ्तार
रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं
दिनाँक 23.11.2025 को थाना उघैती क्षेत्रान्तर्गत कस्बा उघैती में सर्राफ की दुकान से चोरी व टप्पेबाजी की घटना के संबंध में थाना उघैती पर पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री ह्रदेश कठेरिया के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी, श्री संजीव कुमार के नेतृत्व में आज दिनाँक 13.01.2026 को थाना उघैती पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को थाना इस्लामनगर बोर्डर करनपुर रोड से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो एक्सट्रीम रंग काला सहित गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से सर्राफ की दुकान से चोरी व टप्पेबाजी किये गये 3 अंगूठी मर्दाना पीली धातु, 1 अंगूठी जनाना पीली धातु, 3 नाक की बेशर पीली धातु, 5 मंगलसूत्र छोटे बड़े पीली धातु व 1150 रुपये नगद (कुल अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 70 हजार रुपये) बरामद किये गये ।गिरफ्तार अभियुक्त विवेक शर्मा पुत्र विनोद कुमार शर्मा निवासी ग्राम जौहरपुर थाना सीबीगंज जनपद बरेली हाल निवासी दुर्गधाम कालोनी कस्बा व थाना चंदौसी जनपद सम्भल को कानूनी प्रक्रिया करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
