जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने जरूरतमंदों को कंबल एवं आयुष्मान कार्ड किए प्रदान
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
Rampur: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री संदीप कुमार वर्मा ने ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित किए। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने कंबल प्राप्त कर राहत अनुभव की और जिलाधिकारी ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी ढोलसार शाहबाद निवासी नन्नूकी को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया। इस योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को देशभर के सूचीबद्ध अस्पतालों में प्रति वर्ष रूपये 5 लाख तक का निःशुल्क उपचार प्रदान किया जाता है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुँचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

जिला प्रशासन जनकल्याण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जरूरतमंदों को ठंड के मौसम में राहत, स्वास्थ्य सुरक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed