
जिलाधिकारी ने मकर संक्रांति के दृष्टिगत किया कछला घाट का निरीक्षण
रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं
बदायूं 13 जनवरी जिलाधिकारी अवनीश राय ने मंगल बार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आगामी 15 जनवरी को होने वाले मकर संक्रांति पर्व के दृष्टिगत कछला घाट पर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस अवसर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
