
ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केन्द्र में संचालित रोजगारपरक पाठयक्रम में नामांकन की तिथि 31 जनवरी 2026 तक वृद्धि।
नामांकन, प्रवेश, कक्षा परीक्षा आदि सभी प्रक्रिया ऑनलाइन के माध्यम से होंगी-निदेशक, प्रो. रमेश प्रसाद ।
वर्ष 2023 से संचालित इस केन्द्र से देश-विदेश के अब तक 3000 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित -निदेशक प्रो रमेश।
वाराणसी/सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में संचालित ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केन्द्र के वार्षिक डिप्लोमा पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया की तिथि 15 जनवरी 2026 से बढ़ाकर 31 जनवरी 2026 तक कर दी गई है। इस सम्बन्ध में ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक प्रो. रमेश प्रसाद ने बताया कि नामांकन, प्रवेश, कक्षा, परीक्षा आदि सभी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी। उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के वित्तीय सहयोग से संचालित ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केन्द्र के वार्षिक डिप्लोमा पाठ्यक्रम ज्योतिष एवं कुण्डली विज्ञान, वास्तु विज्ञान, वेद, कर्मकाण्ड, अर्चक, भाषा शिक्षण (संस्कृत सम्भाषण), व्याकरण, योग, दर्शन, वेदान्त, पालि में प्रवेश होगा।
निदेशक प्रो रमेश प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2023 से संचालित इस केन्द्र से देश-विदेश के अब तक 3000 से अधिक अभ्यर्थी लाभान्वित हो चुके हैं। वार्षिक डिप्लोमा पाठ्यक्रम का सम्पूर्ण शुल्क दो हजार रुपये निर्धारित किया गया है।ऑनलाइन पाठयक्रम के सूत्र ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र की बेवसाईट https://ssvvostc.ac.in/पर नामांकन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध है।
