88 किलोग्राम प्रतिबन्धित अवैध चाइनीज /नायलान मांझा थाना कैण्ट पुलिस द्वारा बरामद कर विक्रेता 01 अदद अभियुक्त किया गया गिरफ्तार।

पुलिस आयुक्त कमिश्नेरट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन ,अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन महोदय व सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल कैण्ट कमि0 वाराणसी महोदय के पर्यवेक्षण मे अपराधियों के विरुद्ध “जीरो टालरेन्स” की नीति अपनाते हुए कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक कैण्ट की टीम द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग में 88 किलोग्राम प्रतिबन्धित अवैध चाइनीज /नायलान मांझा के साथ विक्रेता 01 अदद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।*
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
विनोद कुमार पटेल पुत्र रामप्रकाश पटेल निवासी एस,25/29 सरसौली भोजुबीर थाना कैंण्ट कमि0 वाराणसी उम्र लगभग 30 वर्ष ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे
शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट उ0नि0 उमाशंकर चौकी प्रभारी अर्दली बाजार ,उ0नि0 बलवन्त कुमार ,हे0का0 ग्यासुद्दीन,का0 अतुल कुमार पाण्डेय थाना कैण्ट कमि0 वाराणसी शामिल रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *