व्यापारी नेटवर्क क्रिकेट लीग 3.0 लेडीज़ एडिशन का सफल आयोजन।

वाराणसी व्यापारी नेटवर्क, एक प्रमुख व्यवसायिक नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म, ने महिलाओं को प्रोत्साहित करने और उनके बीच खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए क्रिकेट लीग का आयोजन किया। व्यापारी नेटवर्क क्रिकेट लीग 3.0 लेडीज़ एडिशन में 24 महिलाओं ने भाग लिया, जिन्होंने चार टीमों में विभाजित होकर नॉकआउट मैच खेला। टीमों की जानकारी: वी टी सी एल क्विन्स मेट्रो नाइट राइडर्स स्टॉक टेक इनवेस्टमेंट जी बी डी सुपर क्विन्स मेट्रो नाइट राइडर्स ने फाइनल मैच में जीत हासिल की और व्यापारी नेटवर्क क्रिकेट लीग 3.0 लेडीज़ एडिशन की विजेता बनीं।इस अवसर पर मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा ने महिलाओं को स्वास्थ्य और परिवार के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “व्यापारी नेटवर्क का यह प्रयास महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। व्यापारी नेटवर्क के कोच राजेश अग्रवाल का बयान व्यापारी नेटवर्क क्रिकेट लीग 3.0 लेडीज़ एडिशन का आयोजन एक शानदार पहल है, जो महिलाओं को प्रोत्साहित करने और उनके बीच खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए है। एम वी एन एरीना के संस्थापक वल्लभ ने बधाई मेट्रो नाइट राइडर्स को जीत की बधाई दी और सभी प्रतिभागियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
डॉ. स्वाति मित्तल, सह संस्थापक ने बताया कि व्यापारी नेटवर्क की यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके बीच नेतृत्व क्षमता को विकसित करने में मदद करेगी और वादा किया कि आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।”मेन स्पान्सर पुलकित अग्रवाल ने भी महिलाओं को प्रोत्साहित किया और उनके खेल भावना की प्रशंसा की। संस्थापक अपूर्व मित्तल ने बताया इस आयोजन ने महिलाओं को उनके नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया है, जो कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक है। वी एन सी एल 3.0 के ऑर्गेनाइजर तुषार में बोला की व्यापारी नेटवर्क क्रिकेट लीग 3.0 लेडीज़ एडिशन एक शानदार आयोजन है, जो महिलाओं को उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आर्किटेक्ट स्वाधीन में विशाल सिंह आदर्श, मुदित, वेद, धनंजय, आदित्य आकाश इत्यादि का योगदान महत्वपूर्ण है व्यापारी नेटवर्क महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके बीच खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह आयोजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *