छात्र-छात्राओं को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बिसौली- क्षेत्र के सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में बुद्ववार को आयोजित यातायात सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। शपथ से पूर्व कालेज केप्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने जीवन सुरक्षित रखने के लिए दस बिदुओं पर शपथ दिलाई। छात्र-छात्राओं ने शपथ ली कि यातायात संबंधी सभी नियमों का पालन करेंगे।

पैदल साइकिल व चालक बाई तरफ का प्रयोग करेंगे। दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने को प्रेरित करेंगे। चार पहिया वाहनों वालों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने को प्रेरित करेंगे। नशे की हालत में वाहन न चलाने के लिए प्रेरित करेंगे।ओवर टेकिग नहीं करेंगे

और धैर्य बनाए रखेंगे।18 वर्ष की आयु पूर्ण किए बिना वह बगैर लाइसेंस के वाहन नहीं चलाएंगे। सड़क पर चलते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे। सड़क पर आते जाते समय श्रंखला बनाकर नहीं चलेंगे।इस अवसर पर नीरज चौहान,विपलव भारती, रामौतार मौर्य, प्रवीण मिश्रा,डॉ प्रमोद शर्मा,मंयक पाठक, विपुल प्रताप सिंह,अश्वनी शर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *