जनपद रामपुर दिनांक 14.01.2026
*थाना सैफनीः- घर से गुम हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनो के सुपुर्द किया गया, परिजनो के चेहरे पर लौटी मुस्कान ।
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
दिनांक 08.01.2026 को आवेदक ने थाना सैफनी पर वादी के नाबालिग पुत्र के घर से गुम होने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 007/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कराया था
पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के पर्यवेक्षण में थाना सैफनी पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना पर तत्काल संज्ञान लेकर पतारसी/सुरागरसी एव तकनीकियों का उपयोग करते हुये आज दिनांक 14.01.2026 को गुम हुए नाबालिग बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिवारिजनों के सुपुर्द किया गया । बच्चे को पाकर परिजनो के चहरे पर लौटी मुस्कान । इस सराहनीय कार्य से बच्चे के परिजनों एवं स्थानीय लोगो में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना प्रबल हुई तथा स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
*बरामद करने वाली टीम*

  1. प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा
  2. उ0नि0 अमित कुमार
  3. हे0का0 974 वीर सिंह
  4. का0 1297 राहुल कुमार
  5. म0का0 108 शबनम जहाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *