✒️ रिपोर्ट आलोक मालपाणी एमडी न्यूज ब्यूरो प्रमुख बरेली जोन

बरेली/उत्तर प्रदेश : आज दशम वेटरन्स दिवस के अवसर पर कैम्प कार्यालय में जनपद की वीर नारियों तथा वीरता एवं विशिष्ट पदक विजेताओं के सम्मान में अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र आपके अद्वितीय बलिदान के लिए सदैव ऋणी रहेगा।

बरेली प्रशासन समस्त पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की सहायता हेतु सदैव तत्पर है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि जिलाधिकारी कार्यालय एवं आवास के द्वार पूर्व सैनिकों के लिए सदैव खुले हैं तथा वे अपनी किसी भी समस्या के त्वरित निस्तारण हेतु निःसंकोच संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) श्री संतोष कुमार सिंह, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर श्री सतीश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *