ओम प्रकाश साहू/हैदरगढ़, बाराबंकी

मकनपुर (बाराबंकी)- बता दें कि बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ तहसील के अंतर्गत मकनपुर गांव में ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान द्वारा राशन वितरण में धांधली करने का आरोप लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक जब इस धांधली की खबर दोनों को लगी तो प्रधान और सचिव आपस में ही आरोप-प्रत्यारोप लगानें लगें। जिन लोगों के साथ यह कृत्य किया जा रहा था। उन लोगों ने ग्राम प्रधान से पुछा तो प्रधान ने सचिव को तो सचिव ने प्रधान को जिम्मेदार ठहराया। बताते चलें की दोनों की मिलीभगत से लोगों के अधिकारों से खिलवाड़ किया जा रहा था।
बता दें की लाभार्थियों ने बताया कि दोनों के द्वारा चंद पैसों के लिए यह किया जा रहा था। लोगों के राशन कार्ड में बदलाव कर दिया गया था।जब लोगों को इसकी जानकारी मिली तो दोनों इससे अपना पल्ला झाड़ने लगे। ग्राम सचिव का नाम प्रफुल्ल वर्मा व प्रधान का नाम मायापती बताया जा रहा है। इस तरह की घटना को लेकर ऊपरी प्रशासन मौन है। जिससे लाभार्थियों में गुस्से का माहौल है।
