
सलमान चौधरी उर्फ सलमा किन्नर को दिया गाली गलौज, जान से मारने की दी धमकी।
सोशल मीडिया पर बदनाम कर सामाजिक, आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ना देने के संबंध में पुलिस कमिश्नर को दिया ज्ञापन ।
उत्कर्ष सैनी द्धारा जबरन धर्मांतरण के दावे को किया खारिज।
वाराणसी । सारनाथ निवासी उत्कर्ष सैनी ने किन्नर समाज के अध्यक्ष व समाज सेविका सलमान चौधरी उर्फ सलमा किन्नर पर कथित रूप से धर्म परिवर्तन करने व जबरन किन्नर बनाने का दबाव दिया गया,मना करने पर गाली गलौज जान से मारने की धमकी दिए जाने को लेकर आज सलमान चौधरी उर्फ सलमा किन्नर ने कचहरी स्थित पुलिस कमिश्नर के कार्यालय पहुंचकर कमिश्नर मोहित अग्रवाल से मुलाकात कर अपनी बातों को उनके समक्ष रखते हुए बताया कि उत्कर्ष सैनी पुत्र संजय सैनी निवासी रसूलगढ़ थाना सारनाथ वाराणसी ने लगभग 6 माह पूर्व बताया कि कुछ किन्नर समुदाय के लोग मेरे घर आकर परेशान कर रहे हैं तब सलमान चौधरी उर्फ सलमा किन्नर ने उन किन्नरो से संपर्क किया और पूछताछ की तो पता चला की उन किन्नरो से उत्कर्ष सैनी ने कहा कि मुझे भी किन्नर बना दो मैं सर्जरी करवाने को तैयार हूं । जब मेरे द्वारा उसे समझाया गया कि मेरे समुदाय में ऐसा नहीं होता तब उत्कर्ष सैनी ने मुझे अपना शिष्य बनाने के लिए कहा तो मैंने उसे बेटे के रूप में स्वीकार किया । और कहा कि अपने माता-पिता को लेकर आना तब उत्कर्ष सैनी ने पैर छूकर बोला कि आज से आपको मैं मां समझूंगा और अपने मम्मी पापा को भी आपसे मिलवा दूंगा। कुछ दिनों तक उत्कर्ष ने संपर्क किया परंतु अपने माता-पिता को लेकर नहीं आया तो मैने स्वयं उसके घर जाकर उनके माता-पिता संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि अभी छोटा है आपको माँ कहता रहता है तब मैंने उनको समझाया कि अभी वह छोटा है धीरे-धीरे समझ जाएगा लेकिन कुछ दिनों बाद पुनः उत्कर्ष सैनी ने मुझसे कहा कि मुझे भी किन्नर बनना है और मेरा TG कार्ड बनवा दीजिए तब मैं उत्कर्ष सैनी को डांटते हुए कहा कि TG कार्ड सिर्फ किन्नर समुदाय के लिए बनता है और किसी का भी बनना संभव नहीं है । कुछ दिनों बाद उत्कर्ष सैनी ने मेरे सोशल मीडिया पर अपशब्द व घृणित कमेंट करने लगा ऐसी स्थिति में मैंने थाना सारनाथ को एक लिखित सूचना दिया तो उत्कर्ष सैनी ने माफीनामा लिखकर सुलह समझौता कर लिया परंतु कुछ ही दिन बाद पुनः मुझे बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर गलत-गलत बातें लिखने लगा और मुझे जान से भी मारने की धमकी देने लगा व भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए कहा कि तुम्हें इतना बदनाम कर दूंगा कि तुम्हें आत्महत्या करने पर मजबूर कर दूंगा । जिससे परेशान होकर मैं वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रार्थना पत्र के माध्यम से सूचित किया और बताया कि मुझे उत्कर्ष सैनी से जान का खतरा है अगर भविष्य में मुझे कुछ भी होता है तो इसका पूर्ण जिम्मेदार उत्कर्ष सैनी ही होगा ।।
