शिवम् द्विवेदी एम डी न्यूज़ प्रयागराज प्रयागराज: प्रयागराज कौंधियारा थाना क्षेत्र के बड़गौना खुर्द गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक महिला ने अपने चार माह के दुधमुंहे बच्चे के साथ कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।मृतका की पहचान सोनम पत्नी शिवबाबू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सोनम एक दिन पहले ही अपने मायके, घूरपुर थाना क्षेत्र के मनकवार गांव से ससुराल लौटी थी। शुक्रवार सुबह उसने अपने बच्चे के साथ घर के पास स्थित कुएं में छलांग लगा दी।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मां और बच्चे के शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पारिवारिक पृष्ठभूमिबताया जा रहा है कि सोनम की पहली शादी वर्ष 2021 में ज्ञानचंद से हुई थी। वर्ष 2023 में ज्ञानचंद की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने सामाजिक परंपरा के तहत सोनम की शादी ज्ञानचंद के छोटे भाई शिवबाबू से कर दी थी।कुछ समय से सोनम मायके में रह रही थी और हाल ही में ससुराल लौटी थी।फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। परिजनों ने अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू से छानबीन की जा रही है।यह घटना केवल आत्महत्या की खबर नहीं, बल्कि महिलाओं की मानसिक स्थिति, पारिवारिक दबाव और सामाजिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।पति की मृत्यु के बाद देवर से विवाह जैसी परंपराएं कई बार महिला की मर्जी और मानसिक सहमति के बिना भी निभाई जाती हैं। ऐसे मामलों में महिला भीतर ही भीतर टूटती चली जाती है, जिसका परिणाम कभी-कभी इस तरह के अत्यंत दुखद फैसलों के रूप में सामने आता है।सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि एक मां का अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ जान देना यह संकेत करता है कि वह बेहद असहाय और मानसिक पीड़ा में थी।जरूरत है कि ऐसे मामलों में पुलिस जांच के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और पारिवारिक दबावों की भी गंभीर समीक्षा हो।यह केवल एक मौत नहीं, बल्कि सिस्टम की चूक है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।