महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अंगेजी विभाग के तत्वावधान में ‘मीट द आथर’ कार्यक्रम का आयोजन।

वाराणसी । 16 जनवरी, 2026 ।। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अंगेजी विभाग के तत्वावधान में ‘मीट द आथर’ कार्यक्रम में प्रख्यात उपन्यासकार व कवि प्रो० विकास शर्मा ने कहा कि अच्छे रचनाकार को अपने आँख व कान खुले रखने चाहिए तभी वह यथार्थवादी रचनाए लिख पायेगा। लेखक को विसंगतियों को अपनी लेखनी का विषय बनाना होगा। प्रो० विकास ने स्नातकोत्तर छात्रों / शोधार्थियों से रुबरु होते हुए कहा कि वह लिखते समय कल्पना का सहारा कम लेते हैं बल्कि अपने आस-पास की घटनाओं को उपन्यासों का विषय बनातें है। प्रो० विकास ने अपने नये उपन्यास ‘ऑल हर फायर्स का जिक करते हुए कहा कि यह उपन्यास जेन जी की जीवन शैली, राष्ट्रीय शिक्षानीति, कृत्रिम बुध्दि ‘उच्च शिक्षा में अनियमितताएं व चाइल्ड एब्यूस जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित हैं। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो० निशा सिंह ने कहा कि प्रो० विकास के उपन्यास समाज का आइना दिखाते है। इस अवसर पर डॉ० किरन सिंह, डॉ० रीना चटर्जी, डॉ० आरती विश्वकर्मा, प्रो० नीरज कुमार, प्रो० पी०के० सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। प्रश्न पूछे व उनकी रचनाओं के विषय में जानकारी दी। संचालन डॉ० आराधना सिंह ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।