क्राउन वेकर्स इंडिया प्रा. लि. की सुपर स्टॉकिस्ट सेल्स कॉन्फ्रेंस का वाराणसी में सफल आयोजन।

वाराणसी ॥काउन बेकर्स इंडिया प्रा. लि. द्वारा वाराणसी स्थित प्रतिष्ठित होटल द अमाया में सुपर स्टॉकिस्ट सेल्स कॉन्फ्रेंस का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी से जुड़े विभित्र शहरों के सुपर स्टॉकिस्ट एवं डिस्ट्रीब्यूटर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सेल्स कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य कंपनी के व्यवसायिक विस्तार को नई दिशा देना, बाजार में उत्पादों की ब्रांडिंग को और अधिक सशक्त बनाना, वितरण नेटवर्क को मजबूत करना तथा ग्राहकों की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा करना रहा। साथ ही, प्रचार एवं प्रमोशनल गतिविधियों के माध्यम से उत्पादों की गुणवत्ता के आधार पर मार्केट शेयर बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काउन बेकर्स इंडिया प्रा. लि. के प्रबंधन ने कहा कि कंपनी के सुपर स्टॉकिस्ट एवं डिस्ट्रीब्यूटर्स ही उसकी वास्तविक ताकत हैं, जो कंपनी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हुए बाजार में ब्रांड को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी माहौल में सभी को और अधिक ऊर्जा, उत्साह एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है, जिससे कंपनी को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर किया जा सके।सेल्स कॉन्फ्रेंस के दौरान स्टॉकिस्ट एवं डिस्ट्रीब्यूटर्स द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए तथा महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए गए जिन्हें कंपनी प्रबंधन ने सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए भविष्य की योजनाओं में शामिल करने का आश्वासन दिया। भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कंपनी प्रबंधन ने उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्पाद की अन्य कई राज्यों में आपूर्ति सुनिश्चित करने पर बल दिया। इसके लिए कंपनी अतिशीघ्र रूपरेखा तैयार कर ठोस एवं प्रभावी कदम उठाएगी।कार्यक्रम के अंत में कपनी की उपलब्धियों, आगामी योजनाओं एवं बाजार विस्तार की रणनीतियों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने आयोजन को अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक एवं व्यवसायिक दृष्टि से लाभकारी बताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।