मोहनलालगंज (लखनऊ)- शनिवार को मोहनलालगंज तहसील में समाधान दिवस समस्या दिवस बनता दिखाई दिया। यहां वकिलो ने आम जनता से आगे बढ़ते हुए अधिकारियों को लताड़ना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में तहसील परिसर में वकीलों की भीड़ आ गयी। सब ने एसडीएम को फटकारना शुरू कर दिया कि एसडीएम तेरी तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाए। तहसीलदार को भी आड़े हाथों लिया। तहसीलदार मुर्दाबाद के नारे लगाए। आरोप लगाएं कि तहसील में दलाल एक्टिव हैं उनके साथ तहसील के अधिकारी भी संलिप्त हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्राथमिकता वाले समाधान दिवस में अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आई। जानकारी के मुताबिक एडीएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी 11:30 बजे तक कार्यक्रम में उपस्थित नहीं रहे। फरियादियों ने अधिकारियों का लंबे समय तक इंतजार किया। जिससे आमजन में भी नाराजगी देखने को मिली।

लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ला ने लेखपालों पर गंभीर आरोप लगाएं की वो समय सीमा के भीतर आख्या नहीं देते।कई मामलों में अधिवक्ताओं के साथ गुंडई की वारदातें सामने आ चुकीं हैं। मोहनलालगंज एसडीएम दलालों के माध्यम से मनमाने ढंग से पत्रावलियों का निस्तारण करा रहे हैं। पहले दलालों को भगाया जाय।

नई महिला लेखपालों को प्रशिक्षण के बाद ही प्रभार दिया जाए। तहसील परिसर के मुख्य गेट के सामने फैली गंदगी को भी अधिकारी नजर अंदाज कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने नयी महिला लेखपालों को वरिष्ठ लेखपालों के साथ प्रशिक्षण के बाद ही स्वतंत्र प्रभार सौंपे जाने की मांग रखी।

बार एसोसिएशन ने यह स्पष्ट किया है की जब तक हमारी मांगों को संबंधित अधिकारियों द्वारा संचालित नहीं किया जाता तब तक न्यायिक कार्य सुचारू रूप से शुरू करना संभव नहीं है। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्याओं के समाधान करने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *