विश्वकर्मा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने बाबा के दरबार मे मत्था टेका।

वाराणसी 17 जनवरी उ प्र सरकार के पूर्व मंत्री एवं विश्वकर्मा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा शनिवार को काशी पहुंचे एवं सर्किट हाउस पहुंचने पर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने उनका स्वागत किया । सर्किट हाउस मे विश्वकर्मा समाज के लोगो से मुलाकात कर सीधे विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” के साथ विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर दोपहर सड़क मार्ग से आजमगढ़ के लिए निकल गए। सर्किट हाउस मे स्वागत करने वालो मे प्रमुख रूप से सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ,सुशील विश्वकर्मा,सोनू विश्वकर्मा,सगुन विश्वकर्मा,सुनिल विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed