बाराबंकी। बाराबंकी के पत्रकार मुईद अहमद सिद्दीकी ने बताया कि दिनांक 17 जनवरी 2026 को शाम 7 बजे सब्जी मंडी कैम्प वेल रोड बालागंज लखनऊ में सड़क पर दीपक मिश्रा सहायक जल निगम लखनऊ निवासी मरी माता मन्दिर कैम्प वेल रोड लखनऊ का फोन सड़क पर मिला उस पर गाड़ी चढ़ने वाली ही थी कि मेरी नज़र पड़ गई मैने अपनी गाड़ी रोक कर उसको उठाया कुछ मिनटों के बाद दीपक मिश्रा का फोन आया जिसके बाद मुईद ने कहा आपका फोन सही हाथों में है आप आकर ले जाइए वो आए उनको मैने फोन सही सलामत वापस कर दिया। दीपक भाई ने बहुत शुक्रिया अदा किया और कहने लगे आज भी कुछ आप जैसे लोग हैं जिनकी वजह से हमको हमारा फोन मिल गया। दीपक ने बताया की हमारे दो फोन गिरे थे एक आपने दे दिया दूसरा स्विच ऑफ जा रहा है । जिसके बाद मुईद ने कहा परेशान न हों जल्द ही वो भी मिल जाएगा ।
आगे मुईद अहमद ने कहा कि अगर आप भी किसी का फोन या अन्य कोई चीज़ पड़ी पाएं उस तक जरूर पहुंचाएं फिर देखिए आप को कितनी खुशी मिलती है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed