बाराबंकी।
पायनियर मोंटेसरी इंटर कॉलेज, लखपेड़ाबाग, बाराबंकी के प्रांगण में शनिवार को “यूफोरिया–खुशियों का उत्सव” कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. ब्रजेंद्र सिंह, सम्मानित अतिथि श्रीमती शमिला सिंह (प्रधानाचार्य, एल्डेको ब्रांच), निदेशक श्री शुभम सिंह, विशिष्ट अतिथि श्रीमती अरुणिमा सिंह (प्रधानाचार्य, सत्यप्रेमी नगर ब्रांच), डॉ. बी.के. तिवारी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन शुक्ला द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, माँ सरस्वती की प्रतिमा तथा संस्थापक प्रबंधक प्रो. पूरन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र–छात्राओं द्वारा विभिन्न शैक्षिक विषयों पर आधारित आकर्षक मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में गणेश वंदना, अंक में सृष्टि, पुकार देश के नाम, फ्रूटी फनजी, नेचर ट्रेजर, अमेज़िंग एनिमल्स, आवर यूनिवर्स, फोटोसिंथेसिस, फंक्शन, प्लांट किंगडम, अवर प्राइड–नेशनल सिंबल तथा यूनिटी इन डाइवर्सिटी जैसी मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

अपने संबोधन में विद्यालय के प्रबंधक डॉ. ब्रजेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सहगामी गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सम्मानित अतिथि श्रीमती शमिला सिंह ने बच्चों को नवाचार, रचनात्मक सोच एवं क्रियात्मक शिक्षा के लिए प्रेरित किया। निदेशक श्री शुभम सिंह ने विद्यालय की आधुनिक एवं नवाचारी शिक्षण पद्धतियों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन शुक्ला ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।
