** एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट Rampur: मुख्य विकास अधिकारी श्री गुलाब चन्द्र ने विकास खंड मिलक अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की।ग्राम पंचायत धमौरा में निर्माणाधीन बारात घर (सदभावना केंद्र) का निरीक्षण के समय खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, कनिष्ठ अभियंता (आर.ई.एस.) सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। मौके पर कार्य प्रगति पर पाया गया। अवगत कराया गया कि ₹38.00 लाख की लागत से सद्भाव लॉन का निर्माण कराया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्य को निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।इसके उपरांत मनरेगा योजना के अंतर्गत हरिओम लोधी के खेत से पवन के खेत तक कराए गए चकबंद कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित रोजगार सेवक द्वारा कार्य के संबंध में कोई संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया तथा कार्य की गुणवत्ता भी असंतोषजनक पाई गई। इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।तत्पश्चात ग्राम पंचायत लोहा पट्टी भागीरथ में स्थापित की जा रही प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निरीक्षण किया गया। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ने मुख्य विकास अधिकारी को बताया कि शीघ्र ही आवश्यक मशीनरी स्थापित कर यूनिट का संचालन प्रारंभ कराया जाएगा।मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्रातिशीघ्र संचालित किया जाए।

Loading

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *