CNG गैस ले जा रही गाड़ी में गैस का रिसाव: पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी जनपद के दादरा चौराहे पर एक सीएनजी गैस ले जा रही गाड़ी से गैस का तेजी से रिसाव हुआ। सफदरगंज पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।गैस रिसाव का पता चलते ही, पुलिस ने तत्काल गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ा करवाया और यातायात को डाइवर्ट किया।थाना सफदरगंज प्रभारी अमर चौरसिया और चौकी इंचार्ज ऋषभ सिंह चंदेल ने स्थिति को संभाला। यह गाड़ी (नंबर HR46G0451) बाराबंकी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से रामसनेही घाट जा रही थी।पुलिस अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ के कारण किसी बड़े अनहोनी से बचा जा सका।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *